Surprise Me!

जागरण न्यूज़ मिनट

2016-09-05 29 Dailymotion

अलगाववादी नेताओं द्वारा ऑल पार्टी डेलीगेशन के सदस्यों से मिलने से मना करने के बाद प्रतिनिधिमंडल आज जम्मू जाएगा। इससे पहले आज सुबह 11 बजे प्रतिनिधिमंडल की ओर से एक प्रेस कांफ्रेन्स भी की जाएगी। <br />सेक्स स्कैंडल मामले में रविवार को एक दिन हिरासत में भेजे गए संदीप कुमार को आज फिर रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा। <br />जी-20 सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। पीएम मोदी आज ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। <br />देश में आज से गणपति उत्सव की शुरूआत हो रही है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत तमाम बड़े नेताओं ने ट्वीट कर देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। <br />इटली की वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत की उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ 12 सदस्यों का प्रतिनिधमंडल भी वेटिकन पहुंचा था।

Buy Now on CodeCanyon