बॉलीवुड में दिल्ली 6 से लेकर वजीर और फितूर जैसी फिल्मों में अपने क्यूट एण्ड हॉट रोल के लिए फेमस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी यूपी के गोरखपुर शहर में मौजूद थीं। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं अदिति ने दिल खोलकर हमसे बातचीत की। इस दौरान सबसे पहले मॉडर्न द्रौपदी की चर्चा उठी। एक ऑनलाइन शॉर्ट मूवी में द्रौपदी का रोल प्ले कर रही अदिति ने खुलकर कहा कि इस मॉडर्न महाभारत में चटपटी द्रौपदी का रोल प्ले करके उन्हें बहुत मजा आया। इसके अलावा भी अदिति ने अपनी दो अपकमिंग फिल्मों के बारे में भी बताया कि वो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। <br /><br />Subscribe now and watch more City and Campus videos at http://bit.ly/18P42Ol<br />Get some more dose of fun at http://bit.ly/ZhXpzm
