विवाद और सोफिया हयात का पुराना संबंध है। सोफिया हयात आए दिन एक नए विवाद के लिए चर्चा में रहती हैं। अभी हाल ही में सोफिया ने तलवे पर स्वास्तिक का टैटू बनवाया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। अब उनके खिलाफ मुंबई के अमबोली पुलिस स्टेशन में एक एक्टविस्ट अशद पटेल ने कम्प्लेंट दर्ज कराई है। <br /> <br />बता दें कि जब सोफिया ने फोटो शेयर की तो, की लोगों ने उन्हें सुनाया था। लेकिन सोफिया ने सफाई देते हुए लिखा था, \'ओके, मेरी आखिरी फोटो मेरे तलवे पर टैटू वाली है। एक पवित्र स्वास्तिक। भगवान बुद्ध के पैर पर पाया गया था। धार्मिक, सनातन, अपना अस्तित्व। यहूदियों का सितारा। इस्लाम का चांद, लौकिक अभिव्य, सूर्य, हिन्दू स्वास्तिक, प्राचीन क्रिस्चन क्रॉस...बुद्धिस्ट...तिब्बतन... इसमें सबकुछ शामिल है... ब्रह्मांड की ताकत जिस तरह मेरे पैरों पर हैं, वैसे ही तुम्हारे भी पैरों पर हैं... जगिए...हम एक हैं।\' <br />कुछ दिन पहले सोफिया ने मुस्लिम धर्म के प्रतीक वाला एक टैटू घुटने के नीचे गुदवाया है। इसका भी लोग काफी विरोध कर रहे हैं। इस फोटो पर लगभग 275 लोगों ने कमेंट किया है। कुछ लोगों ने सोफिया को देश निकाला करने की बात कही। ज्यादातर लोगों ने उनसे कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। नन बनने के बाद सोफिया को कई बार सफेद कपड़ों में देखा गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका वही पुराना बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।.
