kanpur uttar pradesh Parliamentary Affairs Minister suresh khanna reached kanpur <br /> <br />उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पहुंचे प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने जहाँ तीन तलाक मुद्दे को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया वहीं ओडीएफ के तहत कागजों में घोषित शहरों व ग्रामीण इलाकों के सवाल पर अपनी सफाई पेश करते नजर आए। सुरेश खन्ना कानपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए संसद में तीन तलाक बिल को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी राय देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की इस पहल से मुस्लिम समुदाय में महिलाओं को बल मिला है और आगे आने वाले समय में उनके सशक्तिकरण का विस्तार होगा। लेकिन नगर विकास मंत्री की बोलती उस वक्त खामोशी में बदल गई जब पाकिस्तान में कैद कुलभूषण जाधव मुद्दे पर सवाल किया गया।
