Leopard caught a girl but fled after mother fight with monster <br /> <br />बहराइच। यूपी के बहराइच के जंगल से सटे बनकटी रमपुरवा ग्राम में मंगलवार को अरविन्द कुमार पुत्र गनेश की बहन का विवाह समारोह था जिसमें शामिल होने मऊ जनपद के हरदी थाना अंर्तगत मांदी गांव निवासी कल्पू भी परिवार समेत आया हुआ था। उसकी 12 वर्षीय बेटी खुशबू अपनी मां सिंधु के साथ भोर पांच बजे शौच के लिए खेत में गई हुई थी। <br /> <br />इसी दौरान जंगल से निकले एक तेंदुए ने खुशबू को अपने जबड़े में दबोच कर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की। अपनी मासूम बेटी को तेंदुए के जबड़े में देख उसकी मां सिंधु सहम गई लेकिन अगले की पल उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए पास में पड़े लकड़ी के टुकड़े को उठाकर तेंदुए से संघर्ष शुरू कर दिया।
