Surprise Me!

भारत का उच्चतम न्यायालय के. एम. जोसेफ दीपक मिश्रा कुरियन जोसेफ

2018-05-04 0 Dailymotion

जस्टिस केएम जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के मामले में आज कॉलेजियम कोई फैसला नहीं ले पाया। कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए जस्टिस केएम जोसेफ़ का नाम भेजा था, जिसे केंद्र ने दोबारा विचार के लिए लौटा दिया था। आज कॉलेजियम ये तय करने के लिए बैठा था कि जस्टिस के एम जोसेफ के नाम की दोबारा सिफारिश केंद्र को भेजी जाए या नहीं। अगर कॉलेजियम ने फिर से सिफारिश भेजी तो केंद्र को नियुक्ति को हरी झंडी देनी होगी। केंद्र का कहना था कि कई सीनियर जजों की अनदेखी कर जस्टिस जोसेफ के नाम की सिफ़ारिश की गई है। आज 50 मिनट तक कॉलेजियम की बैठक हुई थी। सूत्रों के अनुसार कॉलेजियम की माटिंग इस हफ्ते या अगले हफ्ते फिर होगी। सूत्रों की मानें तो कॉलेजियम केंद्र की सारी आपत्तियों का विस्तार से जवाब देगा।

For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/
Connect with us on Social platform at https://www.facebook.com/Inkhabar
Connect with us on Social platform at
https://twitter.com/Inkhabar
Subscribe to our YouTube channel: https://www.youtube.com/user/itvnewsindia

Buy Now on CodeCanyon