Surprise Me!

मोतिहारी के बस हादसे में 27 लोगों के मरने पर पीएम मोदी, नितीश ने जताया शोक

2018-05-04 5 Dailymotion

बिहार के मोतिहारी में जिस बस हादसे में 27 लोगों के मरने की बात कही गई थी उस पर कमिश्नर ने बड़ा बयान दिया है. घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कमिश्नर ने दावा किया कि उन्हें जली हुई बस के अंदर से कोई शव नहीं मिला. सवाल उठता है कि जब 27 लोगों की मरने की बात गई थी. तो उनके शव कहां गए. कमिश्नर का ये बयान इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि खुद सीएम नीतीश कुमार ने हादसे में जान गंवाने वालों को लेकर दुख जताया था. सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है. मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था. मामले की जांच के लिए NDRF और फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

Buy Now on CodeCanyon