muzaffarnagar police unveiled the fake rape case <br /> <br />उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं वहीं अब झूठे रेप के आरोप में फंसाने के मामले भी सामने आने लगे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने गुरुवार को एक झूठे बलात्कार के मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इस बलात्कार के झूठे षड्यंत्र को रचने वाला मास्टरमाइंड अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं जिस पर रेप का झूठा आरोप है उसने राहत की सांस ली है। दरअसल बीती 8 मई को मुज़फ्फरनगर के छपार थाने में एक लक्ष्मी नाम की एक महिला ने हरिद्वार के एक व्यक्ति रविंदर कुमार महतो पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया था। पुलिस को प्रथम दृष्टया ही मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा था। जिसके चलते मुज़फ्फरनगर पुलिस ने सर्वलांस के जरिए पूरे मामले का आज खुलासा करते हुए आरोप लगाने वाली महिला लक्ष्मी ,रजनी और फैजल को जेल भेज दिया है।
