lucknow letter to ADO to serve food to minister mukut bihar verma on dining table goes viral <br /> <br /> एक तरफ सूबे के सीएम योगी किसानों और जमीनी स्तर से जुड़े लोगों की बात करते हैं तो दूसरी तरफ उनके मंत्रियों का राजशाही ठाठ के बिना गुजारा नहीं है। दरअसल एक लेटर वायरल हुआ है जिसमें योगी सरकार के मंत्री के कर्यक्रम शाही इंतजाम किये जाने की बात सामने आई है। इस लेटर में एडीओ से लेकर अपर सांख्यकीय अधिकारियों तक को रसोई में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीएम योगी अपने मंत्रियों को जमीनी स्तर से जुड़े रहने की लाख हिदायतें देते हैं। वहीं दूसरी तरफ लेटर ने उनके मंत्रियों की शाही ठाठ की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल एक लेटर वायरल हुआ है इसमें योगी सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के शाही ठाठ की पोल खुल गई है। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का मई माह में कानपुर का दौरा था। कार्यालय सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक, सहकारिता कानपुर देहात की तरफ से जारी किये गए पत्र में साफ़ लिखा है की मंत्री जी के दौरे के दौरान किन-किन अधिकारियों की क्या-क्या ड्यूटी है।
