bjp mla surendra singh objectional statement on rahul gandhi ND tiwari and mulayam singh yadav <br /> <br />अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से कुछ ऐसा बोल दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बार विधायक जी ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन बड़े नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद निजी जीवन पर टिप्पणी की है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी, मुलायम सिंह और एनडी तिवारी की अघोषित शादी को लेकर सवाल उठाए।
