CM Yogi inaugurated Lal Bahadur Shastri Memorial Bhawan-Museum in Varanasi<br /><br />वाराणसी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय का लोकार्पण राज्यपाल राम नाइक व सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इस देश को खाद्यान के मामले में आत्म निर्भर करना का हो, या फिर 1965 की लड़ाई में गोरवशाली विजय दिलाई है। उन्होंने कहा कि ये स्मार्क लोगों को प्रेरणा देने का काम करेंगा।<br /><br />सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री गरीब परिवार से थे। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण ग्रहण करने के लिए यहां से काशी गंगा नदी को पार करके जाते थे, लेकिन कभी भी इस विपन्ता को उन्होंने अपने मार्ग में बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की दुखद मृत्यु के बाद क्या कुछ घटित हुआ इस बारे में समाज और देश जानना चाहता है।
