दिल्ली में कथित सेक्स आश्रम चला रहा फर्जी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित अभी फरार है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद विजय विहार स्थित बाबा के आश्रम पहुंचीं, जहां उन्हें कुछ किताबें मिलीं. किताबों में काफी बेहूदा बातें लिखी हुईं हैं. किताब में लिखा है, 'बाप के साथ सो जाओ, अकेले नहीं. अकेले सोते हो ना तभी स्वप्न आते हैं. अगर बाप के साथ सोओ तो कभी ऐसे स्वप्न भी नहीं आ सकते.'
