अब तक नमो ऐप पर कई तरह के सैक्शन थे, जिसमें मोदी या मोदी सरकार से जुड़ी खबरें, सरकार की योजनाएं, सरकारी योजनाओं की प्रगति से जुड़े आंकड़े, मन की बात के लिए सलाह, पीएम से शिकायत, पीएम के अनछुए पहलुओं से जुड़ी खबरें, नमो टीवी पर पीएम से जुड़े वीडियोज, एक्जाम वारियर टिप्स आदि होते थे। इस ऐप पर एक नमो मर्चेंडाइज सैक्शन भी है, जिसमें नमो अगेन, नमो नमो जैसे स्लोगन लिखी टी-शर्ट आदि भी ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं। लेकिन सोमवार से इसमें एक और सैक्शन शुरू कर दिया गया है, जिसमें बीजेपी के सपोर्टर पार्टी को ऑनलाइन डोनेशन भी दे सकते हैं।

For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/
Connect with us on Social platform at https://www.facebook.com/Inkhabar
Connect with us on Social platform at
https://twitter.com/Inkhabar
Subscribe to our YouTube channel: https://www.youtube.com/user/itvnewsindia