आम आदमी के लिए अच्छी खबर है. अब 5 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर हाथों-हाथ मिल सकेगा. 5 किलो के सिलेंडर के लिए अब किसी पहचान पत्र की जरुरत नहीं होगी. पैसे जमा करते ही आपको सिलेंडर मिल जाएगा. आईओसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. आईओसी की तरफ से ट्वीटर पर लिखा गया कि कंज्यूमर सिर्फ पैसे दें और सिलेंडर ले जाएं. आपको बता दें कि उज्जवला योजना के तहत मिले सिलेंडर को रिफिल नहीं करवाने की वजह से सरकार ने 5 किलो वाले सिलेंडर की योजना शुरु की थी. इस योजना के तहत 14 किलो वाला सिलेंडर जमा कर कंज्यूमर 5 किलो वाला सिलेंडर ले सकता है.

For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/
Connect with us on Social platform at https://www.facebook.com/Inkhabar
Connect with us on Social platform at
https://twitter.com/Inkhabar
Subscribe to our YouTube channel: https://www.youtube.com/user/itvnewsindia