प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए ढकोसलापत्र करार दिया. पीएम मोदी ने कहा, 'उनकी (कांग्रेस) तरह उनका मैनिफेस्टो भी झूठ से भरा है. इसलिए इस घोषणापत्र नहीं ढकोसला पत्र कहा जाना चाहिए.'
