Surprise Me!

कुछ ही देर में खुलेगा बीजेपी का चुनावी पिटारा ‘संकल्प पत्र,’ हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

2019-04-08 241 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे. बीजेपी ने इसे ‘संकल्प पत्र' नाम का दिया है. घोषणापत्र जारी करने के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के कांग्रेस के वादे के मद्देनजर बीजेपी की तरफ से समाज के विभिन्न तबकों को लुभाने के लिए कई वादे किए जा सकते हैं. <br /> <br />जानकारी के मुताबिक बीजेपी के संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय का भी उल्लेख किया जा सकता है. संकल्प पत्र के माध्यम से बीजेपी यह संदेश देना चाहेगी कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी.

Buy Now on CodeCanyon