Surprise Me!

Exclusive: न तो यूपीए न ही एनडीए सरकार बनाने जा रही है: ममता बनर्जी

2019-04-18 1,656 Dailymotion

हमें तोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता और भाजपा इस लोकसभा चुनाव में बंगाल में मौजूद अपनी दो सीटें भी खो देगी. यह बात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेटवर्क18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से खास बातचीत के दौरान कही. <br /> <br />ममता से जब यह पूछा गया कि चर्चा है कि यह चुनाव आपके बनने या खत्म होने का सवाल होगा. यह या तो आपको पीएम बना सकता है या फिर आप बंगाल की मुख्यमंत्री की सीट भी खो देंगी, इस पर क्या कहना है, तो वो थोड़ी तल्‍ख हुईं. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सवाल ही नहीं है और बनाने की बात कहां से आ गई. कई क्षेत्रीय पार्टियां ऐसी हैं जो अब नेशनल पार्टियां बन गई हैं. टीएमसी भी उन्हीं में से एक है. ऐसा ही एनसीपी, सपा और बसपा के मामले में भी है. हम अपनी रणनीति साथ बनाएंगे. जीतना और खोना मुख्य बात नहीं है. देश को बचाना हम सभी की पहली चिंता है, न कि व्यक्तिगत लाभ या लक्ष्य.

Buy Now on CodeCanyon