Surprise Me!

कुल्लू के 105 वर्षीय शमशेर सिंह की अपील-'बेहतर सरकार के लिए वोट दो'

2019-04-19 4 Dailymotion

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के 105 वर्ष के शमशेर सिंह कपूर अपनी कांपती आवाज में देश के लोगों से बेहतर सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं. शमशेर सिंह ने बीते 5 मार्च को अपना 105 वां जन्मदिन मनाया. शमशेर सिंह कुल्लू के ढालपुर में रहते हैं. इनके चार बेटे हैं. शमशेर सिंह 1971 में शिक्षक की नौकरी से रिटायर हुए थे. इनके बड़े बेटे डॉक्टर कुलदीप कपूर 75 साल के हैं. कुलदीप कपूर का कहना है कि उनके पिता लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते रहते हैं. मेरे पिता उदाहरण बन गए हैं और ऐसे में उनकी अपील का लोगों में असर होगा. सभी मतदाताओं को यह बात अपील करती है कि इतनी उम्र का आदमी वोट देने आ सकता है तो हम क्यों नहीं वोट करने जाएं.

Buy Now on CodeCanyon