Surprise Me!

डूंगरपुर जिले में धूमधाम से मना भगवन परशुराम का जन्मोत्सव

2019-05-07 80 Dailymotion

डूंगरपुर जिले में मंगलवार को भगवन परशुराम के छठे अवतार भगवन परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर ब्राह्मण समाज और विप्र फाउंडेशन की ओर से जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. नवलश्याम गांव में चौराहे पर ग्रामीणों की ओर से भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई. इससे पहले विप्र समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई. आसपुर विप्र फाउंडेशन की ओर से वाहन रैली निकाली गई. वाहनों पर धर्म ध्वजाएं लगाकर युवा वाहन रैली के रूप में कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरे और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए. सूरज गांव के गोरेश्वर मंदिर में परशुराम सेना की ओर से धार्मिक अनुष्ठान हुए. मुख्यालय सहित सीमलवाडा, सागवाडाडी के कई गांवों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए. <br /> <br />

Buy Now on CodeCanyon