Surprise Me!

योगी राज में जारी है ताबड़तोड़ एनकाउंटर, एक लाख के इनामी को लगी गोली

2019-06-08 127 Dailymotion

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराधियों के खिलाफ शुरू किया गया ऑपरेशन ऑलाउट बदस्तूर जारी है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की आधी रात बागपत पुलिस ने <br />एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सोनू ठाकुर को मुठभेड़ में गोली लगी है. एसटीएफ मेरठ और चांदीनगर थाना पुलिस ने घेराबंदी ईनामी और उसके साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सोनू ठाकुर पर रंगदारी और लूट जैसी संगीन धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा गांव के जंगल की है.

Buy Now on CodeCanyon