Surprise Me!

'क्या यही नया भारत है, जहां बेटियों की जान-इज्जत जा रही है'

2019-06-08 11 Dailymotion

Akhilesh Yadav statement on aligarh child case<br /><br /> बाराबंकी। अलीगढ़ जिले में हुई दिल दहला देने वाली घटना के यूपी ही नहीं पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच बाराबंकी पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को कानून-व्यवस्था के मामले में फेल बताया है। अखिलेश यादव ने भाजपा के नए भारत के नारे पर तंज करते हुए कहा कि, 'क्या यही नया भारत है, जहां बेटियों की जान जा रही है, इज्जत जा रही है'। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। अभी अलीगढ़ की घटना का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि हमीरपुर और बरेली में वैसी ही घटना सामने आई है।<br /><br />

Buy Now on CodeCanyon