<p>डबरा. ठेले पर प्याज छांटकर देने से मना किए जाने पर एक आरक्षक द्वारा डायल 100 को बुलाकर उसमें बैठे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर प्याज बेचने वाले के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। एसपी ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। </p>