Surprise Me!

#HumanStory: गटर साफ करते हुए कभी पैरों पर कनखजूरे रेंगते हैं तो कभी कांच चुभता है

2019-07-11 17 Dailymotion

गटर खोलते ही बदबू का भभका नाक में घुसता है. भीतर उतरते हैं तो कभी पैर पर कनखजूरे रेंगते हैं तो कभी आंखों पर बिच्छू चढ़ आते है. हमारे पास चश्मा, मास्क या दस्ताने नहीं. बस, रेनकोट मिला है ताकि बारिश में भी काम न रुके. 15 सालों से नालों और गटर की सफाई कर रहे सचिन कहते हैं- सफाई के बाद डेटॉल साबुन की बट्टी कई बार रगड़ता हूं, तब जाकर गटर की गंध पर डेटॉल की गंध चढ़ पाती है.

Buy Now on CodeCanyon