Surprise Me!

अचानक नदी से निकली राधा-कृष्‍ण की प्राचीन प्रतिमा, श्रद्धालुओं का लगा तांता

2019-07-19 1 Dailymotion

गया के करासन गांव में इन दिनों राधा कृष्‍ण भगवान की एक प्रतिमा चर्चा का विषय बनी हुई है. बेशकीमती दिख रही यह मूर्ति अचानक सोरहर नदी के किनारे पर आ गई. कुछ ग्रामीणों ने जब इस मूर्ति को नदी के बाहर निकाला तो यह काफी प्राचीन दिख रही थी और पूरी तरह से सुरक्षित थी. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और मूर्ति को गांव के ही एक मंदिर में रख दिया गया. पुलिस ने मूर्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब ग्रामीणों को ही दे दी है. साथ ही यह पड़ताल की जा रही है कि आखिर यह मूर्ति नदी में आई कहां से और किस मंदिर की है.

Buy Now on CodeCanyon