six year old girl send money to families of pulwama martyr<br /><br /><br />मथुरा। देश के लिए शहीद होने वाले जांबाजों के लिए अभी तक सरकार उनके परिवार की आर्थिक मदद कर गम को कम करने की कोशिश करती थी, लेकिन अब मथुरा की बेटी ने देश की आन बान शान बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के लिए आर्थिक मदद की मुहिम शुरू की है। 6 साल की इस बेटी ने पुलवामा हमले से आहत होकर घर घर जाकर शहीदों के लिए पैसे एकत्रित किए। छोटी सी बच्ची की इस मुहिम ने 12750 रुपए एकत्रित कर प्रशासन को सौंप दिए। मासूम की इस मुहिम से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की और प्रशंसा के लिए पत्र भी लिखा। <br />
