girl kidnapped and photos sent on whatsapp<br /><br />गोरखपुर। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली 23 साल की युवती मंगलवार को लापता हो गई थी। वह सुबह घर से ऑफिस को निकली थी और शाम में उसके नंबर से पिता को कुछ तस्वीरें भेजी गई है जिसमें उसे बंधक बनाया गया है। मुंह बांधा हुआ है और सिर से खून निकलता दिख रहा है। तस्वीरे देखने के बाद घर में कोहराम मच गया। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। <br />
