Surprise Me!

VIDEO: वड़ोदरा के निमेटा गार्डन में अजगर घुस आया, वनविभाग कर्मियों ने यूं बचाया

2019-09-20 1 Dailymotion

Watch Video: python rescue from Nimeta Garden area in Vadodara<br /><br /><br />गांधीनगर। गुजरात में वडोदरा जिले के नेमेटा गार्डन क्षेत्र में एक अजगर आ फंसा। गार्डन के कर्मचारियों ने उसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट को दी। सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट की टीम उक्त गार्डन में आई और लकड़ियों के ढेर में फंसे अजगर को बाहर निकाला। इस मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर को वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट ने कैसे बचाया। जब टीम के मेंबर्स ने अजगर को पकड़ा तो वह उन्हें खाने के लिए लपक रहा था। मगर, टीम मेंबर्स ने बिना किसी परवाह के उसे वहां से निकाला।<br />

Buy Now on CodeCanyon