Surprise Me!

सिंहस्थ में दलित संत समागम समाजनीति है, भाजपा ने कहा

2019-09-20 0 Dailymotion

भाजपा ने दलित समाज के संतों के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सिंहस्थ स्नान एवं सहभोज को राजनीति से परे समाजनीति बताया है और कहा है कि इससे दलित समाज को भक्तिमार्ग की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को कहा कि शाह के कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। यह कार्यक्रम भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में अंतर्निहित सामाजिक एकता के भाव को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।

Buy Now on CodeCanyon