Surprise Me!

सेना की चेतावनी, कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं रुकी तो रोक देंगे आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन

2019-09-20 0 Dailymotion

आतंकियों के विरुद्ध चलाए जाने वाले ऑपरेशनों के दौरान पत्थरबाजों द्वारा जवानों पर पत्थरबाजी कर आतंकियों को भागने में सहायता करने की स्थानीय लोगों की रणनीति से परेशान सेना ने अब राज्य सरकार से कहा है कि अगर वह इन पत्थरबाजों की लगाम नहीं कसती है तो वे मजबूरन इन अभियानों में शिरकत नहीं करेंगे। अधिकारियों के अनुसार सेना राज्य सरकार को यह चेतावनी देने को इसलिए मजबूर हुई है क्योंकि रक्षा सूत्रों के अनुसार, पिछले 4 महीनों में 30 से अधिक आतंकी इन पत्थरबाजों की ‘मेहरबानी’ के कारण अभियानों के दौरान बच निकलने में कामयाब रहे।

Buy Now on CodeCanyon