पाकिस्तान ने उस समय धूर्तता की हद कर दी जब दक्षेस सम्मेलन में गुरुवार को भारत के गृहमंत्री राजनाथसिंह का भाषण मीडिया में प्रसारित नहीं करने दिया। राजनाथ इस समय पाक दौरे पर हैं। पाक की इस हरकत से यह साबित हो गया है कि वह भारत से संबंध सुधारने पक्ष में बिलकुल भी नहीं है। इस पर राजनाथ ने पाक को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि भारत का यह पड़ोसी देश लंबे समय से आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। उन्होंने पूछा कि कोई आतंकवाद का महिमामंडन कैसे कर सकता है? दरअसल, ऐसा कहकर भारत के गृहमंत्री ने बुरहान वानी को शहीद बताने वाले पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को करारा जवाब दिया है।
