<p>पटना. विभिन्न ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आंशिक असर बिहार में बुधवार को दिखा। बंद समर्थकों ने आरा, दरभंगा, नालंदा, पटना समेत पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। झंडा बैनर लिए बंद समर्थक नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की। </p>
