Surprise Me!

"हमें मार देगा मोदी", कैलाश ने शेयर किया चौंका देने वाला वीडियो

2020-01-17 319 Dailymotion

<p>दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए, एनआरसी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से अपील कर रही है लेकिन आक्रोशित भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही है। शाहीनबाग में प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल है। इसी बीच एक छोटी बच्ची की वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही है कि मोदी- अमित शाह मुस्लमानों को मारना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। जब तक मोदी सीएए को वापस नहीं लेंगे हम नहीं जाएंगे। मोदी हमें खाना नहीं देगा, न ही जीने देगा। मासूम बच्ची की इस तरह की बाते सुनकर हर कोई हैरान है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होनें लिखा कि “शाहीन बाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सोचा आपसे शेयर करूं! क्योंकि इसको देखने के बाद जो सवाल मेरे मन में आया वह आपको भी विचलित कर देगा आखिर इन मासूमों के दिमाग मे ज़हर भरने वाले लोग कौन हैं और उनका मक़सद क्या है? ऐसे लोगों के साथ क़ानून को क्या सलूक करना चाहिये?” वाकई जब आप यह वीडियो देखेंगे तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि एक मासूम बच्ची के अंदर इतनी नफरत कैसे हो सकती है।</p>

Buy Now on CodeCanyon