दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के ख़तरनाक स्तर को देखते हुए एनजीटी ने दिल्ली सरकार, नगर निगम और पड़ोसी राज्यों की खिंचाई की है।<br />ट्रिब्यूनल ने कहा कि उन्हें अस्पतालों में जाकर लोगों की हालत देखनी चाहिए कि कैसे उनकी ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। एनजीटी ने कहा, 'ये सभी के लिए शर्म की बात है। सबको सोचना चाहिए कि हम अगली पीढ़ी को क्या दे रहे हैं।'
