दिल्ली में मंगलवार सुबह भी धुंध का कहर देख गया। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-1 आज भी धुंध-धुएं की चपेट में रहा और इस मार्ग पर कई हादसे हुए। धुंध की वजह से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि धुएं-धुंध का यह दौर अगले तीन दिन भी जारी रहेगा।
