कासीभट्ट सम्हिता की उम्र के दूसरे बच्चे जब दसवीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में लगे थे। उस समय वह इंजिनियरिंग (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक) की डिग्री हासिल करने के लिए फाइनल ईयर की परीक्षा दे रही थीं। तेलंगाना की 16 साल की सम्हिता अपने हमउम्र बच्चों से 5 साल आगे हैं और वह प्रदेश की सबसे युवा महिला इंजिनियर बन गई हैं।
