Surprise Me!

#MI VS #CSK : आखिर क्यों पस्त हो गए फ़ाइनल में धोनी ?

2020-04-24 0 Dailymotion

मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर उनकी टीम को आईपीएल के 12वें सीजन का खिताब दिलाने वाले लसिथ मलिंगा की तारीफ करते हुए कहा कि मलिंगा एक चैम्पियन गेंदबाज हैं. मुम्बई ने पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था. चेन्नई की टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी लेकिन मलिंगा ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर मुम्बई को खिताब तक पहुंचा दिया. रोहित ने मैच के बाद कहा, "मलिंगा चैम्पियन हैं. वह बीते कई सालो से हमारे लिए कारनामा करते आ रहे हैं."

Buy Now on CodeCanyon