उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गई। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। मामले में लापरवाही की बात सामने आ रही है। मरने वालों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है। रेलवे की प्रवक्ता स्मिता वत्स शर्मा ने कहा कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। घायल लोगों को जिला अस्पताल रायबरेली में भेजा गया। यह दुखद घटना है जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
