उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क हादसे में बुधवार को मौत हो गई। हादसा सीतापुर में हुआ, जहां फॉर्चूनर कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विधायक के साथ उनके गनर और ट्रक ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई।
