Surprise Me!

स्वास्थ्य मंत्री से मिले विधायक अनिरुद्ध (माधवजी) मारू, ट्रनेट मशीन प्राप्त

2020-05-20 16 Dailymotion

<p>नीमच मनासा, भोपाल में विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भेंट की। इस दौरान मारू ने मनासा सहित नीमच जिले में कोरोना संक्रमण ओर बचाव को प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। विधायक मारू ने कहा जिला आपदा प्रबंधन बैठक में लगातार संक्रमण की समीक्षा की जा रहीं है। प्रशासन को आमजन का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। मनासा विधानसभा में अभी तक एक कोरोना पॉजिटिव केस  (महिला) सामने आया है। वह भी गुजरात से लौटी थी। जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग, और डॉ ऐरन की मांग पर नीमच मे टेस्ट जांच की स्वीकृति मिली और ट्रू नेट मशीन की स्वीकृति इसके लिए मनासा विधानसभा सहित नीमच जिला आपका आभारी है। इस दौरान विधायक मारू ने मंत्री जी से मनासा में 100 बेड के अस्पताल स्वीकृत करने की भी मांग की।</p>

Buy Now on CodeCanyon