Surprise Me!

SHOSuicideCase सीबीआई जांच की मांग,विपक्षी दलों ने बढ़ाया दबाव

2020-05-28 0 Dailymotion

राजगढ़ थाना के एसएचओ विष्णुदत्त विश्नोई के सुसाइड केस की जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर विपक्षी दल राज्य सरकार पर दबाव बनाने में जुटे हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां,पूर्व मंत्री और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है। इससे पहले सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी, उनकी पार्टी ने इस संबंध में जिला और ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन भी दिए थे।

Buy Now on CodeCanyon