Surprise Me!

NDRF के 50 कर्मी कोरोनावायरस संक्रमित, तूफान में west bengal में की थी ड्‍यूटी

2020-06-09 49 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात के दौरान तैनात किए गए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कम से कम 50 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल से ओडिशा के कटक में अपने केंद्र में लौटने के बाद 170 से अधिक कर्मियों का परीक्षण किया गया। <br /> <br />दरअसल पश्चिम बंगाल में तैनात कर्मियों में से एक कुछ दिन पहले संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके संपर्क में आये कर्मियों का परीक्षण किया गया। बल के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 50 कर्मी संक्रमित पाये गये हैं जिन्हें चक्रवात अम्फान के दौरा तैनात किया गया था। उनमें से करीब सारे बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे में और परीक्षण किए जा रहे हैं। संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Buy Now on CodeCanyon