Surprise Me!

दो गुटों में विवाद, घरों पर पथराव

2020-07-19 1 Dailymotion

दो गुटों में विवाद, घरों पर पथराव
- तीन-चार व्यक्ति चोटिल, कई युवक हिरासत में, पुलिस व आरएसी तैनात
जोधपुर.
नागौरी गेट थानान्तर्गत किला रोड पर दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर तकरार के बाद रविवार देर रात कलाल कॉलोनी में जमकर पथराव किया गया। तीन-चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस जीप पर भी पत्थर फेंके गए। अतिरिक्त पुलिस बल व आरएसी ने स्थिति नियंत्रित कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार किला रोड पर कलाल कॉलोनी के बाहर देर रात कुछ युवक बैठे थे। दूसरी तरफ सिंधी भुट्टो बस्ती के कुछ बैठे थे। पुराने विवाद के चलते दोनों में तकरार हो गई। विवाद बढऩे पर एक गुट की तरफ से कलाल कॉलोनी में घरों पर पथराव शुरू कर दिया गया। विरोध में दूसरे गुट की तरफ से भी पत्थर फेंके गए। इससे एकबारगी अफरा-तफरी सी मच गई। नागौरी गेट थाने से एक-दो सिपाही पहुंचे तो मोहल्लेवासियों ने पथराव की शिकायत की। फिर उच्चाधिकारी को अवगत कराया गया। नागौरी गेट, सदर बाजार, सदर कोतवाली व महामंदिर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाद में आरएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव व अन्य अधिकारी भी मौके पर आए।
पुलिस ने डण्डे फटकारे और लोगों को घरों में खदेड़कर एकबारगी स्थिति नियंत्रित की। पथराव करने में लिप्त कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

छतों से फेंके पत्थर, सड़कों पर फैले
विवाद के दौरान मकानों की छतों से लोगों ने जमकर पत्थर फेंके। कई पत्थर मकानों में जा गिरे। सड़कों पर पत्थर ही पत्थर फैल गए। स्थिति नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने कई मकानों की तलाशी भी शुरू करवाई।

Buy Now on CodeCanyon