Surprise Me!

खीरी में बालिका की बेरहमी से हत्या, आंखें फोड़ीं

2020-08-15 188 Dailymotion

<p>लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में 12 साल की बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी दोनों आंखें फूटीं थीं। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री दोपहर खेतों की ओर गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की। गांव में काफी तलाश करने के बाद जब पुत्री का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की। खोजबीन में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित झन्नू यादव के खेत में बालिका का शव मिल गया। शव देख परिवार में कोहराम मच गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालिका की दोनों आंखें फूटी हुईं थी, उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा था और दोनों पैर बंधे थे। सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया।</p>

Buy Now on CodeCanyon