प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पिछले करीब तीन दिनों एक हाथी ने तांडव मचा रखा था। रविवार को इस बेकाबू हाथी ने एक बुजुर्ग को अपनी सूड़ से पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। आलम ये रहा कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। हाथी के तांडव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की तीन टीमों ने मंगलवार को कड़ी मशक्कत के बाद बिगड़ैल हाथी को काबू में कर लिया है।<br /><br />
