दिल्ली में इंडिया गेट के पास राजपथ मार्ग पर जॉगर्स, मॉर्निंग वॉकर और साइकिल चालक महामारी के बीच एक्सरसाइज करने पहुंचे। कोरोनावायरस महामारी के बीच वह सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे हुए थे। एक स्थानीय नागरिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “3-4 महीने हो गए हैं और मैं घर पर बैठे-बैठे बोर हो गया हूं, इसलिए साइकिल चलाने के लिए बाहर आया हूं। यह गलत है कि लोग सोशल डिस्टन्सिंग को बनाए नहीं रखते हैं।" एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा,"हमें फेस मास्क पहनकर और सोशल डिस्टन्सिंग को बनाए रखते हुए कोरोनावायरस के डर से बाहर निकलना होगा।"
