रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताने वाली रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, अदिति सिंह की दादी ने उनके ऊपर कथित रुप से प्रताड़ना और घर में तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन से शिकायत की है। तो वहीं, शिकायती पत्र वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा में गईं अदिति सिंह में कुछ संस्कार तो भाजपा वाले आएंगे ही।<br /><br />
