अठखेलियां करती डॉल्फिन डायरेक्टरों को लुभाएंगी<br />#lockdown #coronavirus #Film city in up #Dolphin <br />नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना का मेरठ के हस्तिनापुर और गंगा के खादर को बड़ा फायदा मिल सकता है। खासकर बिजनौर बैराज, शुक्रताल और गढ मुक्तेश्वर को भी क्योंकि यहां शूटिंग के लिए शानदार लोकेशन है। फिल्म सिटी पड़ोस में होगी तो निर्देशक शूटिंग के लिए गंगा के किनारे बसे इन लोकेशन पर आएंगे। उद्यमियों और इवेंट प्रबंधकों का मानना है कि जेवर में फिल्म सिटी से मेरठ और पश्चिम उप्र के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। बुढाना के नवाजुद्दीन सिदृीकी पश्चिम उप्र की कई लोकेशन पर शूटिंग कर चुके हैं। पत्रिका से पश्चिम उप्र में शूटिंग के बारे में जब फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात की गई तो उनका कहना था यहां पर बहुत संभावनाएं है। जो कि फिल्मी लोकेशन के लिए बेस्ट हैं। नोएडा में फिल्म सिटी खुलने के बाद वेस्ट के विकास को भी पंख लगने की बात कही। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में कई ऐसी अछूती जगहें हैं जहां पर शूटिंग फिल्माई जा सकेगी।
