गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हाथरस में 19 साल की दलित युवती से गैंगरेप के बाद हत्या, बलरामपुर में हैवानियत के बाद सीएम सिटी गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। झाड़ियों में एक टीन के बॉक्स में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कहना है कि फेंके जाने के आधे से एक घंटे पहले ही उसकी हत्या की गई है। कुछ लोगों ने कहा कि सुबह चार से पांच बजे के बीच एक टेंपो बंधे पर देखा गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेंपो से आने वाले लाश फेंक गए हैं।<br /><br />
