Surprise Me!

सुकना युद्ध स्मारक में राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा

2020-10-26 0 Dailymotion

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दशहरा के मौके पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक अहम सैन्य अड्डे पर शस्त्र पूजा की। इस सैन्य केंद्र पर सिक्किम सेक्टर में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा की जिम्मेदारी है। जब रक्षा मंत्री भारतीय सेना की 33 कोर के सुकना स्थित मुख्यालय में पूजा कर रहे थे, उस समय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे तथा सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत चीन की सीमा पर जो तनाव चल रहा है भारत ये चाहता है कि तनाव खत्म हो,शांति स्थापित हो है लेकिन कभी-कभी नापाक हरकत होती रहती है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हमारे सेना के जवान किसी भी सूरत में अपने भारत की एक इंच भी ज़मीन किसी दूसरे के हाथों में जाने नहीं देंगे।

Buy Now on CodeCanyon