बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुंबई एक होटल में मुलाकात की। उन्होंने उत्तरी राज्य में फिल्म की शूटिंग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ म्यूनिसिपल बांड की लिस्टिंग में भाग लेने के लिए मुंबई में हैं।
